सुब्रत रॉय के भाई के खिलाफ भी दर्ज हो गया केस, सामने आई सहारा इंडिया की एक और गड़बड़ी
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन स्वर्गीय सुब्रत रॉय सहारा के भाई जयब्रत रॉय और ओपी श्रीवास्तव समेत छह अधिकारियों के खिलाफ अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के प्रवर्तन अधिकारी सुहैल कुमार ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया है। दरअसल कंपनी के अफसरों-कर्मचारियों ने ईपीएफओ में शिकायत की थी कि निदेशकों और अधिकारियों ने वेतन से पीएफ की रकम काटने के बाद भी खातों में जमा नहीं की। इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार के मुताबिक ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी सुहैल खान ने तहरीर देकर बताया कि सहारा इंडिया मास कम्युनिकेशन के कर्मचारी अनुराग मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव और कलानिधि मिश्रा ने इस मामले में शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कंपनी के निदेशक और अधिकारियों ने वेतन से (पीएफ) की हर महीने कटौती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.