आदित्यपुर, जून 23 -- झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी नेतृत्व ने सुब्रत महतो को जिला प्रवक्ता के पद से पदोन्नति करते हुए जिला वरीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा जारी पत्र के माध्यम से आधिकारिक घोषणा की गई। सुब्रत महतो को जिला वरीय उपाध्यक्ष बनाने की सूचना मिलते ही पटमदा, बोड़ाम प्रखंड सहित जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र एवं पूर्वी सिंहभूम के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- जेएलकेएम रामगढ़ जिला समिति का पुनर्गठन, नव नियुक्त पदाधिकारियों को मिली बधाइयां यह भी पढ़ें- जेएलकेएम का...