रांची, जून 29 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय 65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 एवं द्वितीय लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन सोमवार को छोटा नागपुर राज प्लस टू हाई स्कूल मैदान में सफलतापूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में 65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत अंडर-17 बॉयज/गर्ल्स और अंडर-15 बॉयज वर्ग में मुकाबले हुए। वहीं द्वितीय लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में अंडर-12 बॉयज/गर्ल्स की टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-17 बॉयज में छोटा नागपुर राज प्लस टू हाई स्कूल, अंडर-17 गर्ल्स में उम विद्यालय चितरकोटा छोटकाटोली, अंडर-15 बॉयज में राम विद्यालय राजू राज विजेता रहे। अंडर-12 बॉयज में राउ उच्च विद्यालय पाली और अंडर-12 गर्ल्स में उम विद्यालय चितरकोटा छोटकाटोली ने खिताब जीता। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा 65वां सुब्रतो मु...