सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप पिंडारकोण ने गिद्धौर को 5-1 से हराकर जिला प्रतियोगिता में बनाई जगह
चतरा, जुलाई 7 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को जपुआ खेल मैदान में हुआ।प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की उपस्थिति में किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 बालक वर्ग के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में कुल तीन टीमों ने भाग लिया, जिनमें एक टीम वॉकओवर के कारण बाहर हो गई। फाइनल मुकाबला गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, गिद्धौर तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पिंडारकोण के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पिंडारकोण की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, गिद्धौर को 5-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।इस यह भी पढ़ें- Kodarma News: प्रखंड स्तरीय सुब्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.