सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल: मुंगेर और पश्चिम चंपारण के बीच फाइनल आज
मुंगेर, जुलाई 19 -- मुंगेर,एक संवाददाता। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, मुंगेर की ओर से आयोजित 65 वें राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप-2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रविवार को खेले गये। दोनों मैच निर्धारित समय तक बराबरी पर रहने के बाद टाई ब्रेकर से निर्णय हुए। पहला सेमीफाइनल शीतलपुर ग्राउंड पर मेजबान मुंगेर और पटना के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक कड़ा संघर्ष देखने को मिला,लेकिन दोनों ही टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद मुकाबले का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ। टाई-ब्रेकर में मुंगेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-2 से जीत दर्ज की और फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट तालमेल एवं गोलकीपर के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।दूसरा सेमीफाइनल पोलो मैदान में किशनगंज एवं पश्चिम च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.