मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दिल्ली में आयोजित होने वाले 65वें सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट में जिले के विद्यालयों की फुटबॉल टीमें भी भाग लेंगी। इसको लेकर जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर सभी मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा है।प्रतियोगिता 18 अगस्त से 25 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजित होगी। इसमें भाग लेने के लिए विद्यालयों की टीमों का निबंधन सुब्रतो कप फुटबॉल एसोसिएशन सोसाइटी की वेबसाइट पर करना अनिवार्य होगा। निबंधन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। जिला खेल पदाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रधानों से अपने-अपने स्कूलों की फुटबॉल टीमों का निबंधन शीघ्र सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...