गुमला, जून 25 -- बसिया, प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) बसिया की ओर से संत जोसेफ उच्च विद्यालय, कोनबीर-नवाटोली मैदान में आयोजित दो दिवसीय 65वीं सुब्रतो कप अंतरविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का समापन गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीडीओ सुप्रिया भगत ने दीप प्रज्वलित कर किया था।फाइनल मुकाबलों में अंडर-17 बालिका वर्ग में संत आर्नोल्ड उच्च विद्यालय, तुरबुगां ने निर्मला उच्च विद्यालय, ममरला को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 बालक वर्ग में संत जोसेफ इंटर कॉलेज, कोनबीर-नवाटोली ने संत जोसेफ उच्च विद्यालय, कोनबीर-नवाटोली को 1-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।वहीं अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल में संत आर्नोल्ड उच्च विद्यालय, तुरबुगां ने एड्नेस उच्च विद्यालय, टकरमा को 1-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्...