सुब्रतो फुटबॉल टूर्नामेंट में एसएस प्लस टू सोनाहातू का दबदबा
रांची, जून 28 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन थाना मैदान में किया गया। अंडर-17 बालक वर्ग में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय सोनाहातू ने अपग्रेड उच्च विद्यालय जामुदाग को हराकर विजेता बना। अंडर-17 बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम ने एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय सोनाहातू को पराजित किया। अंडर-15 बालक वर्ग में मध्य विद्यालय लान्दुपडीह ने मध्य विद्यालय बरसालडीह को हराया, जबकि अंडर-12 बालक वर्ग (लिटिल चैंप) में मध्य विद्यालय सोनाहातू की टीम ने मध्य विद्यालय बाजारटांड़ को पराजित किया। विजेता टीमों को कप और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में प्रमुख विक्टोरिया देवी, बीईईओ प्रभाकर कुमार, बीपीओ गोपाल ठाकुर सहित कई शिक्षक, पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.