सुब्रतो फुटबॉल कप को अंडर-15 बालकों का हुआ ट्रायल
जमुई, जुलाई 15 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि बुधवार को शहर के श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम में सुब्रतो फुटबॉल कप मुंगेर प्रमंडल हेतु जिला जमुई में अंडर ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-15 फुटबॉल बालक का ट्रायल हुआ जिसमें टीआर नारायण एकेडम और रेजिडेंशियल नेहरू स्कूल सिरचंद नवादा की टीम ने भाग लिया।दोनों तरफ से कुल 18-18 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में रेजिडेंशियल नेहरू स्कूल सिरचंद नवादा की टीम विजेता रही। वहीं टीआर नारायण अकादमी की टीम उपविजेता घोषित हुई। विजेता टीम को गुरुवार को मुंगेर में आयोजित होने वाले सुब्रतो फुटबॉल कप में भाग लेने हेतु रवाना किया जाएगा। उक्त आयोजन के अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी परिमल, नीतीश कुमार, अनुराग कुमार, शिवपूजन शर्मा शारीरिक शिक्षक, सचिन कुमार, कार्यपालक सहायक अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.