गुमला, अगस्त 29 -- गुमला, प्रतिनिधि। 65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप के अंडर-17 बालिका वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप झारखंड व गुमला के संत पात्रिक स्कूल के नाम करने वाली दमदार बेटियों की टीम को विधायक भूषण तिर्की ने बधाई दी। उन्होनें बेहतरीन संत पात्रिक स्कूल प्रबंधन व आवासीय कोचिंग सेंटर में उनकी नैसर्गिक खेल कौशल को निखारने के बेहतर प्रयास के फलाफल बेटियों ने राष्ट्रीय खिताब गुमला के नाम किया और राज्य व जिले का मान-सम्मान बढ़ाया। दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में खेले गये खिताबी मुकाबले में गुमला की बेटियों ने मिजोरम की टीम को 2-0से मात देकर ट्राफी गुमला, झारखंड के नाम किया। टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में भी गुमला के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीमों को बड़े अंतर से शिकस्त देकर धमाकेदार दस्तक दी और फाइनल मुकाबले में अपना जलवा कायम रखा। यह भी पढ़ें- फुट...