सुब्रतो कप में जनार्दन सिंह हाई स्कूल ने लहराया परचम
गिरडीह, जुलाई 16 -- जमुआ, प्रतिनिधि। सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रमंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जनार्दन सिंह हाई स्कूल देवरी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद विद्यालय पहुंचे अतिथियों और प्रबंधन ने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित व सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला महासचिव अनिल चौधरी मौजूद थे। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने बच्चों के बेहतरीन खेल, अनुशासन और समर्पण की जमकर सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे होनहार खिलाड़ियों पर पूरे क्षेत्र को गर्व है। उम्मीद जताई गई कि ये खिलाड़ी भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे और विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: सुब्रतो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.