सुब्रतो कप फुटबॉल में बिशप वेस्टकॉट और माउंट एसएससी गोड्डा विजेता
रांची, मई 9 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। माउंट कार्मल स्कूल ओरमांझी में शनिवार को सीआईएससीई स्कूलों के अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग का पटना जोन सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। अंडर-17 वर्ग में बिशप वेस्टकॉट बॉयज नामकुम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता, जबकि अंडर-15 वर्ग में माउंट एसएससी स्कूल गोड्डा विजेता बना। विजेता टीमों को मेडल और कप देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बिशप वेस्टकॉट स्कूल नामकुम के प्रिंसिपल जेजे एडविन और जिप सदस्य सरिता देवी ने किया। अंडर-17 के पहले मैच में माउंट कार्मल ओरमांझी ने डॉन बॉस्को पटना को 1-0 से हराया। वहीं बिशप वेस्टकॉट नामकुम ने डॉन बॉस्को पटना को 5-0 से मात दी। यह भी पढ़ें- बरुआ एकेडमी ने ग्राउंड फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता फाइनल में बिशप वेस्टकॉट ने माउंट कार्मल ओरमांझी को हराकर खित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.