कोडरमा, जून 23 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन और फुटबॉल खेल को विद्यालय स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची ने शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को फुटबॉल रेफरी प्रशिक्षण देने की पहल शुरू की है। 20 से 23 जून तक आयोजित चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों से तीन-तीन शारीरिक शिक्षा शिक्षक भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण के बाद शिक्षा विभाग के पास अपने प्रशिक्षित फुटबॉल रेफरी उपलब्ध होंगे, जिससे सुब्रतो कप सहित अन्य फुटबॉल प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए बाहरी संस्थाओं पर निर्भरता समाप्त होगी। शिक्षकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे विद्यालयों में फुटबॉल खेल को नई दिशा मिलेगी और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। गौरतलब है कि सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतिय...