वाराणसी, जुलाई 9 -- वाराणसी। विकास इंटर कालेज की अंडर-17 बालक वर्ग की फुटबॉल टीम ने बुधवार को यूपी कालेज को 2-0 से पराजित कर जिला सुब्रतो कप की विजेता शील्ड पर कब्जा किया। सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में खेले गए मैच में शुरू से विकास इंटर कालेज की टीम शुरू से हावी थी। खेल के 12वें मिनट में विकास इंटर कालेज के अभय प्रताप सिंह ने यूपी कॉलेज की डिफेंस लाइन को चकमा देते हुए बाएं छोर से तेज शॉट लगा कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हॉफ टाइम तक यही स्कोर कायम रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने अपनी अपनी रणनीति में बदलाव किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: अंडर 17 फुटबाल में मुरादाबाद बना विजेता यूपी कालेज की टीम ने बाएं विंग से हमला किया लेकिन विकास इंटर कालेज के बैक आदर्श और गोल कीपर विग्नेश कुमार सिंह ने हर हमले को बेकार कर दिया। खेल समाप्त...