सुब्रतो कप अंडर 15 में देवरी बनी विजेता
गिरडीह, जुलाई 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना गिरिडीह के तहत सर्कस मैदान गिरिडीह में आयोजित दो दिवसीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हो गया। अंडर-15 बालक वर्ग में जिले के सभी 13 प्रखंडों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में देवरी की टीम ने बेंगाबाद को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग में विजेता बनी टीमें 13 जुलाई 2026 से हजारीबाग में आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। यह भी पढ़ें- Palamu News: सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.