वाराणसी, सितम्बर 14 -- वाराणसी, संवाददाता। नई दिल्ली में बुधवार (16 सितंबर) को 65वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में यूपी की टीम के धमाकेदार आगाज की उम्मीद है। अंडर-17 (बालक वर्ग) में जबर्दस्त प्रदर्शन के लिए उसके खिलाड़ी उत्साहित हैं।

प्रतियोगिता का महत्व सुब्रतो पार्क फुटबॉल ग्राउंड पर उसका मुकाबला मेघालय से होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व विकास इंटर कॉलेज (वाराणसी) की टीम कर रही है। वाराणसी की टीम के लिए मुकाबले का खास मायने है। करीब 37 साल बाद वह सुब्रतो कप के अंतरराष्ट्रीय मंच पर उतरेगी। इससे पहले सन् 1977 और सन् 1989 में आदर्श सेवा विद्यालय (वाराणसी) की टीम ने खिताब अपने नाम किया था। विकास इंटर कॉलेज के सामने गौरवशाली इतिहास आगे बढ़ाने की चुनौती है।

टीम की तैयारी इस बार टूर्नामेंट में देश-विदेश की 40 टीमें ...