आगरा, फरवरी 21 -- अखिल भारतवर्षीय जैसवाल जैन महासभा के मथुरा अधिवेशन के बाद कमला नगर निवासी सुबोध कुमार जैन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन ने उन्हें पुनः अहम जिम्मेदारी सौंपी है। सुबोध कुमार जैन इससे पहले भी विभिन्न जैन संस्थाओं में शीर्ष पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। समाज के कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके मनोनयन पर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर और विधायक धर्मपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.