नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के बीच की कॉन्ट्रोवर्सी खत्म नहीं हो रही है। सोमवर को खबर आई कि सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से माफी मांग ली है। अब सुबोध उनियाल ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने कोई अपराध नहीं किया है।सुबोध ने क्या कहा सत्य वाणी के साथ इंटरव्यू में सुबोध ने माफी को मना किया। उन्होंने यह भी सवाल किया कि उन्होंने क्या गलत किया है? वह बोले, 'मेरा माफी मांगने का प्रश्न ही नहीं है। उन्होंने फिर पूछा, ये बताओ, मैंने कोई अपराध किया है जो माफी मांगू?'जनता को बता देते की तबीयत खराब है उन्होंने दलेर के तबीयत खराब होने पर परफॉर्म करने के फैसले पर भी सवाल किया। उन्होंने कहा, 'अगर तबीयत खराब थी तो नहीं आना चाहिए था। अगर आए भी थे तो जनता को बता देते की तबीयत खराब है।' यह भी पढ़...