मैनपुरी, मई 4 -- सरकार ने जनगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसके लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण भी पूरा हो गया है। प्रगणकों को गर्मी और लू से बचाने के लिए जनगणना का समय भी सेट कर दिया गया है। सुबह 8 बजे से पहले और शाम को 4 बजे के बाद जनगणना का कार्य जिले में तैनात 3026 प्रगणकों द्वारा किया जाएगा। लोगों को स्वगणना करने का भी मौका 7 मई से मिलेगा। दो चरणों में आयोजित होने वाली ये जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। पहले चरण में जनगणना 22 मई से प्रारंभ होकर 20 जून 2026 तक चलेगी। इसके तहत मकानों का सूचीकरण किया जाएगा। जनगणना में पूछे जाने वाले 33 सवालों में मकान, परिवार, वाहन से जुड़े सवाल हैं। जनगणना के दौरान परिवार के मुखिया को ये जानकारियां देनी होंगी। प्रदेश सरकार की प्रमुख सचिव अर्पणा यू द्वारा जारी पत्र में प्रगणक भीषण गर्मी और लू से बचाव रखें इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.