पटना, अप्रैल 1 -- Bihar School Timing: बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य के सरकारी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित किए जाएंगे। गर्मी के मौसम के आगमन को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। सोमवार 6 अप्रैल से राज्य के 80 हजार सरकारी स्कूलों में नया टाइमटेबल लागू हो जाएगा। सुबह 6.30 बजे बच्चों को स्कूल आना होगा। सरकारी स्कूलों को मॉर्निंग किए जाने से संबंधी आदेश कई जिलों द्वारा पहले ही जारी कर दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) द्वारा अपने-अपने जिलों में सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों का नया टाइमटेबल का आदेश निकाल रहे हैं। जिन जिलों में अभी नया टाइमटेबल नहीं आया है, वहां भी एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश दिया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.