बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- सुबह 6 बजे 7 तो 12 बजे 13 डिग्री रहा पारा नूरसराय अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे 116 लोग, 98 में सर्दी खांसी व जोड़ों का दर्द फोटो : 09 नूरसराय 02 : नूरसराय अस्पताल में शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। जिले में ठंड का सितम शुक्रवार को भी जारी रहा। ठंड, कनकनी व शीतलहरी के कारण लोग परेशान रहे। छह बजकर 35 मिनट पर सूर्योदय हुआ। छह बजे जिले का तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। आठ बजे तो आसमान से ओस की बूंदे टपक रही थी। पारा नौ डिग्री था। आसासमान में बदली के साथ कड़ाके की ठंड भी रहा। जबकि11 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के कारण कनकनी भी अधिक थी। आर्द्रता 95 प्रतिशत रहने से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब थी। 12 बजे हल्की धूप निकली। पर जिले का तापमान 13 डिग्री रिकार्ड किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.