हापुड़, जुलाई 31 -- इस बार शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। शिवरात्रि के दिन तड़के 4 बजकर 45 मिनट से कांवड़ियों का जलाभिषेक होगा, लेकिन सुबह आरती का समय होने के कारण कांवड़िया सुबह 5 बजकर 30 मिनट से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। जबकि सुबह से ही आम भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि ज्योतिषशास्त्र एवं वैदिक पंचांग के अनुसार श्रावण कृष्ण शिवरात्रि 11 अगस्त दिन मंगलवार को शास्त्रोक्त है। व्रत और पूजन 11 अगस्त दिन मंगलवार को करें। शिवरात्रि की पूजा आमतौर पर निशिताकाल या रात्रि के चार पहरों में की जाती है। कांवड़ का जल भगवान शिव पर 10/11 दिन मंगलवार को सुबह 5 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। कांवड़ का जल भगवान शिव पर त्रियोदशी के समापन और चतुर्दशी के प्रवेश में अर्पित किया जाता है, इसलि...