सुबह 5:30 बजे काट दी लाइट;रात से इंटरनेट ठप; जयपुर में एक सड़क के लिए इतना बड़ा ऑपरेशन
नई दिल्ली, जून 8 -- राजधानी जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में सोमवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू की। नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर बनी सड़क को 80 फीट चौड़ा करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 125 से अधिक अवैध निर्माणों को हटाया जा चुका है। इनमें पांच धार्मिक स्थल भी शामिल हैं।80 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए चला अभियान जेडीए की ओर से नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर बनी सड़क को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत सड़क सीमा में आ रहे अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि यह कार्रवाई सार्वजनिक हित और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए की जा रही है।3 हजार पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम संभावित का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.