हाथरस, मार्च 4 -- हाथरस। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी मंगलवार को सुबह 11 बजे तक खुलीं। सुबह 11 बजे ओपीडी बंद होने के साथ ही शहर व आस-पास के देहात क्षेत्रों से अलग-अलग से पहुंचे मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ऐसे में मरीज इमजरेंसी में तैनात चिकित्सक को दिखाते नजर आए। शासन द्वारा होली के पर्व को लेकर दो, तीन और चार मार्च का अवकाश घोषित किया गया है। तीन दिन के अवकाश के चलते मंगलवार को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी सेवाएं सुबह 11 बजे तक संचालित रही। सुबह ओपीडी में शहर और आस-पास के देहात क्षेत्रों से सर्दी, जुकाम, खांसी, वायरल से पीड़ित मरीज पहुंचे। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और सीटी स्कैन कराने के लिए भी कई मरीज पहुंचे। सुबह 11 बजे ओपीडी बंद होने के बाद अस्पताल पहुंचे। मरीजों को काफी ज्यादा परेशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.