सुबह 11 बच्चे डिस्चार्ज, तीन घंटे में इतने ही बीमार हुए भर्ती
बरेली, जून 2 -- बुखार, डायरिया के साथ ही पेट की बीमारियों का बच्चों पर हमला जारी है। सोमवार को जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड बीमार बच्चों से भरा रहा। यहां बेंच पर भी बच्चों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। सुबह वार्ड से 11 बच्चे डिस्चार्ज हुए लेकिन तीन-चार घंटे में इतने ही बीमार बच्चे भर्ती हो गए। यही हाल फीवर वार्ड का भी रहा। सोमावर को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ रही। सुबह से लेकर दोपहर तक पर्चा काउंटर और फार्मेसी के सामने मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। अस्पताल की ओपीडी में 2200 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें बुखार, डायरिया, पेट दर्द, उलटी-दस्त, सांस लेने में तकलीफ और त्वचा संबंधी परेशानी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। ओपीडी में फिजिशियन को दिखाने के लिए लंबी कतार लगी रही。 यह भी पढ़ें- प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.