बदायूं, फरवरी 28 -- एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह प्रत्येक कार्य दिवस सुबह 10 से 12 बजे कार्यालय पर उपस्थित होकर आम जनता की समस्याएं सुनेंगे। इसी समय सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी अपने कार्यालयों/थानों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उद्देश्य शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने समस्त शिकायत/समस्याएं निर्धारित समय में कार्यालय या संबंधित अधिकारी से मिलकर रख सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...