सुबह 06 से 09:48 बजे तक शुभ मुहूर्त, भाईयों को आज राखी बांधेगी बहनें
पाकुड़, अगस्त 28 -- भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट विश्वास के प्रतीक पर्व रक्षा बंधन जिले भर में आज मनाया जाएगा। मुख्य शुभ मुहूर्त सुबह छह बजे से सुबह 09:48 बजे तक रहेगी। इस समय पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहेगी और भद्रा का कोई दोष नहीं होगा। सुबह 10:54 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक राहुकाल रहेगा, इस दौरान राखी बांधने से बचने की सलाह पुरोहित ने दी है। पुरोहित का कहना है कि यदि सुबह राखी न बांध पाएं, तो राहुकाल बीतने के बाद दोपहर 01:52 बजे से शाम 04:35 बजे तक राखी बांध सकते हैं। शहर के बाजारों में इन दिनों जबरदस्त चहल-पहल और रौनक देखने को मिली। पर्व को लेकर राखियों की दुकानें और बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों के लिए फैंसी और लाइट वाली राखियां आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर जैसे मोटू-पतलू, डोरेमोन, स्पाइडरमैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.