पाकुड़, अगस्त 28 -- ​भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट विश्वास के प्रतीक पर्व रक्षा बंधन जिले भर में आज मनाया जाएगा। मुख्य शुभ मुहूर्त सुबह छह बजे से सुबह 09:48 बजे तक रहेगी। इस समय पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहेगी और भद्रा का कोई दोष नहीं होगा। ​सुबह 10:54 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक राहुकाल रहेगा, इस दौरान राखी बांधने से बचने की सलाह पुरोहित ने दी है। पुरोहित का कहना है कि यदि सुबह राखी न बांध पाएं, तो राहुकाल बीतने के बाद दोपहर 01:52 बजे से शाम 04:35 बजे तक राखी बांध सकते हैं। शहर के बाजारों में इन दिनों जबरदस्त चहल-पहल और रौनक देखने को मिली। पर्व को लेकर राखियों की दुकानें और बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। ​बच्चों के लिए फैंसी और लाइट वाली राखियां आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर जैसे मोटू-पतलू, डोरेमोन, स्पाइडरमैन...