अररिया, मार्च 17 -- अररिया, निज संवाददाता सुबह हो या शाम चांदनी चौक हमेशा मिलता है जाम। इस तरह की पंक्तियां अक्सर सुनने को मिल जाती हैं। जिला मुख्यालय का सबसे बड़े चौराहे में सुमार चांदनी चौक पर चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रही है। जिला मुख्यालय में ट्रैफिक थाना रहने के बावजूद जाम की समस्या हमेशा बनी रहती है । वैसे तो हर दिन जाम रहता है लेकिन ईद का त्योहार को लेकर खरीददारी के लिए शहर आने वाले लोगों की भीड़ की वजह से जाम की समस्या हमेशा बनी रहती है। दोपहर के समय सबसे अधिक जाम की समस्या होती है।दोपहर में जब स्कूल की बसे साथ बाजार में बच्चों को छोड़ने आती है तो भीषण जाम लग लगी। इस दौरान दो घंटे तक सैकड़ो वाहन जाम में फंसे रहे। इस दौरान पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया था। इसके बाद पुलिस और टाइगर मोबाइल के जवान के पहुंचने के बाद धी...