सहरसा, जून 17 -- सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। तीखी धूप बीच हवा नहीं चलने से लोग बैचेन रहे। मंगलवार को भी उमसभरी गर्मी से खासे परेशानी हुई। लगातार कई दिनों से सुबह से तीखी धूप निकलने और हवा बंद रहने से लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अधिक रही। मंगलवार को लगभग 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग द्वारा 17 जून से आंधी बारिश का एलो एलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार की सुबह होते ही चिलचिलाती धूप से वातावरण पूरा गर्म हो गया । दोपहर में पारा और अधिक बढ़ गया। जिससे लोगों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- मानसून गायब : तपिश से लोग परेशान तेज धूप के कारण दोपहर में बाजार में सन्नाटा छाने जैसी स्थिति रही। दोपहर में सड़क पर इक्के दुक्के लोग आवाजाही करते हैं। यह भी पढ़ें- जिले में उमसभरी गर्मी का ...