भागलपुर, जुलाई 15 -- भागलपुर। शहर में मंगलवार सुबह से लगातार हो रही झमाझम बारिश के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में भीषण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। भोलानाथ पुल और बौंसी पुल अंडरपास में हर बार की तरह जलजमाव की स्थिति बनी रही। इसके अलावा अलीगंज, डिक्सन मोड़, लोहापट्टी, वेरायटी चौक आदि इलाकों में भी जलजमाव की स्थिति बनी रही। इधर नगर निगम की ओर से बताया गया कि भोलानाथ पुल और बौंसी पुल अंडरपास के नीचे से पानी निकालने के लिए डिसेल्टिंग मशीन को भेजा जा रहा है। बारिश के थमने के बाद डिसेल्टिंग मशीन को चालू कर पानी निकाला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.