सुबह स्वच्छता दौड़ से शाम को भजन संध्या तक होंगे कार्यक्रम
मैनपुरी, सितम्बर 30 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जिले में विविध जन-जागरूकता व कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कार्यक्रमों की समय-सारणी जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रातः 6 बजे स्टेडियम से ब्रह्मदेव मंदिर तक 5 किमी. लंबी स्वच्छता व पर्यावरण दौड़ होगी। प्रातः 7 बजे नगर पालिका परिषद से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके बाद प्रातः 8:50 बजे समस्त सरकारी, अर्द्ध सरकारी व गैर-सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण होगा तथा प्रातः 9 बजे गांधी जी के चित्र का अनावरण व गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 10 बजे मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलेगा तथा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर एवं मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- गांधी जय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.