हापुड़, नवम्बर 23 -- शहर की यातायात व्यवस्था शनिवार को एक बार फिर से ध्वस्त हो गई। सुबह से लगा जाम शाम तक रुक-रुककर लगता रहा। जिस वजह से शहर के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तहसील चौपला के अलावा स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित मेरठ-खुर्जा रेलवे फाटक के बंद होने और यहां पर लगने वाली साप्ताहिक पैठ की वजह से इस मार्ग पर भी जाम लगा रहा। जिस कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। तहसील चौपला शहर का प्रमुख चौपला है। यह मार्ग बुलंदशहर रोड, कचहरी रोड, दिल्ली-गढ़ रोड, मेरठ तिराहे को जोड़ने का काम करता है। शनिवार सुबह को एकाएक इस चौराहे पर वाहनों का दवाब बढ़ने के कारण भीषण जाम लग गया। कुछ ही देर में इस चौराहों से जुड़े सभी मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोगों का पैदल चलना भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.