मऊ, जनवरी 20 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि बीच-बीच में हल्की धूप भी निकली। मौसम में इस बदलाव के कारण तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं हवाएं 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 144 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 26 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसका अर्थ है कि गणतंत्र दिवस पर मौसम खराब रह सकता है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की भी आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.