बरेली, मार्च 23 -- सुबह से हल्की बारिश ने गिराया तापमान, दो दिन छाए रहेंगे बादल बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में अचानक करवट ले ली और सुबह से कई इलाकों में हल्की बारिश, बूंदाबांदी हो रही है। आसमान में बादल छाए हैं और धूप भी नहीं निकली। उसके चलते तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 48 घंटे तक हल्की बारिश या बूंदाबादी होने के आसार है। इससे दिन और रात के तापमान में मामूली कमी हो सकती है। उसके बाद फिर गर्मी का असर बढ़ने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...