हाथरस, जून 14 -- हाथरस। जून माह में हर रोज मौसम करवट बदल रहा है। शुक्रवार की रात को हुई बारिश के बाद तापमान में कुछ हद तक गिरावट आई। रविवार की सुबह से सूरज ने अपना रौद्र रुप दिखाया। गर्मी के चलते आमजन के पसीने छूटे। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने एसी कूलर का सहारा लिया। गर्मी के चलते बाजारों से लेकर मुख्य मार्गो तक सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को अधिकत्तम 38 व न्यून्नतम 27 डिग्री तापमान रहा। शाम को सूरज अस्त के बाद कुछ हद तक गर्मी कम हुई। लोगों ने राहत की सांस ली। जून माह में गर्मी के तेवर तल्ख हो रहे हैं। इस कारण आमजन से लेकर बेजुबानों तक का हाल बेहाल है। कई दिनो से आसमान में बादल छाने बारिश से तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट आई थी। अब फिर रविवार से सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल किया। सुबह लोग जागे तो आठ बजे से सूरज ने आग उगलना शुरू कर दि...