हाथरस, अप्रैल 4 -- हाथरस। शनिवार को बिजली विभाग की ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम की साइट पर अपडेट का काम किया गया। इस कारण शनिवार की सुबह से शाम तक बिलिंग से संबधित काम काम नहीं हुए। बिल जमा न होने से उपभोक्ताआं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पोस्टपेड कनेक्शन वाले उपभोक्ता बेलेंस तक नहीं डाल सके। अन्य काम भी प्रभावित हुए। इस कारण लोगों को मुशिकलों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग का राजस्व भी प्रभावित हुआ। हाथरस जिले में 65 बिजलीघरों के जरिए दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसमें एक लाख 90 हजार उपभोक्ताओं के यहां पोस्टपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। शुक्रवार की रात दस बजे शनिवार की शाम तक अपडेट करने का काम किया गया। इस कारण बिलिंग प्राणाली, ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल, यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप के अलावा सभी ऑनलाइन बिलिंग सेवाएं, बिल भुग...