हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- मोहन भट्ट, हल्द्वानी। सुबह तड़के शुरू हुई बारिश दोपहर तक रुक रूक के होती रही। आसमान में कॉले बादल छाए रहे। सुबह तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया जो 11.30 बजे 19 डिग्री तक दर्ज किया गया। बारिश से गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है। मढ़ाई के लिए खेत में काट कर रखा गया गेहूं भीग गया है। जानकारों का कहा है कि उचित मात्रा में गेहूं को धूप नहीं मिली तो गेहूं में फंगस लगाने का खतरा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गुरुवार को मौसम के साफ रहने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.