इटावा औरैया, मई 8 -- इटावा। जिले में शुक्रवार को सुबह से ही एक बार फिर बारिश होने लगी। इसके चलते गर्मी से तो राहत मिली, पर खेतों में पानी भर गया इसके चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। इससे फसल का नुकसान हो रहा है। गुरुवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके बाद शुक्रवार को भी सुबह से यही स्थिति है। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो बादल गरजने के साथ ही बारिश शुरू हो गई । बारिश ज्यादा तेज नहीं थी लेकिन रुक-रुक कर बारिश हो रही है और ठंडी हवा चल रही है। इससे गर्मी से काफी राहत मिली है लोगों को कूलर और एसी नहीं चलाने पड़ रहे हैं लेकिन खेतों में पानी भर जाने से उड़द और मूंग की फसल को नुकसान है। यह भी पढ़ें- मक्का खेतों में पानी रहने से फसलें बर्बाद इसके साथ ही जो गेहूं कटे रखे हैं, भीग जाने से उनका भी नुकसान है। इससे किसान परेशान हैं।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.