सुबह से बादल व दोपहर में हुई बारिश से आठ डिग्री लुढ़का पारा
बांदा, मई 4 -- बांदा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार को जनपद में सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। दोपहर में करीब दो बजे करीब 20 मिनट तक तेज बारिश हुई, इससे मौसम सुहावना हो गया। दिन का तापमान करीब आठ डिग्री गिरने से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि इस सप्ताह जिले वासियों को भीषण गर्मी सताएगी और न ही लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे। मौसम सामान्य रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। बुंदेलखंड में 15 मई से सक्रिय होने वाला प्री-मानसून जिलेवासियों को गर्मी से राहत दिलाता है। इस वर्ष अप्रैल माह बेहद तपा और 48 तापमान ने लगभग छह दशक का रिकार्ड तोड़ा। लोग लू के थपेड़ों और भीषण गर्मी में बेहाल रहे। पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है, इससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। रविवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.