सुबह से बादल, दोपहर में हल्की बारिश
पूर्णिया, मई 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में मेघ गर्जन के बीच हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद धूप निकली और उमस भी बढ़ गयी। शुक्रवार को शहर में 3.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी। प्री मानसून में अब तक कुल 366 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 23 मई को ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 24 से 28 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि आनेवाले समय में मौसम में बदलाव की संभावना बन सकती है। ओरेंज एवं येलो अलर्ट के दौरान तेज हवा बहने की संभावना है। मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ-साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। यह भी पढ़ें- सुबह से बादल, दोपहर में हल्की बारिशहल्की बारिश में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.