सुबह से बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं ने दी राहत
देहरादून, मई 31 -- रुड़की। रुड़की में रविवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे और शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के कारण लोग परेशान थे। रविवार सुबह मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट महसूस की गई। बादलों की वजह से धूप भी नहीं निकली, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम खुशनुमा होने पर लोग घरों से बाहर निकलकर सुबह की सैर का आनंद लेते नजर आए। किसानों ने भी मौसम में आए इस बदलाव को राहतभरा बताया। उनका कहना है कि हल्की बारिश और ठंडी हवाएं फसलों के लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.