बलिया, अप्रैल 24 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित होगा, इसकी जानकारी के बाद से ही परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की धुकधुकी बंध गई थी। सुबह सभी के मन में कौतुहल होने लगा था। शाम को चार बजने के साथ ही यह बेताबी चरम पर पहुंच गई थी। आंखें और अंगुलियां मोबाइल पर टिक गई थीं। तमाम लड़के अपने अभिभावक के साथ साइबर कैफे पर पहले ही पहुंच चुके थे। कुछ ही देर में जैसे ही परिणाम स्क्रीन पर आया, रिजल्ट देखकर बांछें खिल गईं। जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था, उनके तो मुंह से शब्द ही नहीं निकल रहे थे। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल में चमकी चांदनी, इंटर में पल्लवी टॉपर आसपास खड़े यार-दोस्तों से खुशियां साझ़ा की। उसके बाद मिठाई खाने-खिलाने का दौर शुरू हो गया। अच्छे अंकों के साथ कामयाब हुए मेधाविय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.