हाथरस, मई 10 -- हाथरस। शनिवार की सुबह शहर के गिजरौली बिजलीघर पर इनकमिंग केबिल बक्सा में खराबी आ गई। इस कारण सुबह से देापहर तक शहर के पांच हजार घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। गर्मी बढ़ने के साथ शहर, देहात कस्बा में कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह साढ़े बजे के करीब गिजरौली बिजलीघर पर इनकमिंग केबिल बक्सा में धमाका हो गया। यह भी पढ़ें- विकासनगर समेत 20 गांवों में सात घंटे गुल रही बिजली, पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित धमाका होने के साथ गिजरौली बिजलीघर से जुड़े टाउन थ्री श...