हाथरस, जून 19 -- हाथरस। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली नखरे दिखा रही है। कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल हो रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार शहर के वाटरवर्क्स सबस्टेशन की लाइन पर मरम्मत का काम चला। इस कारण शहर के पांच हजार घरों में सुबह से दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के कामकाज प्रभावित हुआ। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लाइन मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। शहर, देहात, कस्बा में बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कई कई घंटे बिजली गुल हो रही है। इस कारण लोग जरुरी कामकाज नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार को शहर के वाटरवर्क्स सबस्टेशन से जुड़ी लाइन पर सुबह नौ बजे मरम्मत का काम हुआ। इस कारण शहर...