सुबह से तीन फीडर की बिजली रही गुल, 10 हजार घरों के लोगों को हुई परेशानी
बस्ती, मई 13 -- बस्ती। शहर के वीआईपी समझे जाने वाले 33 केवी विद्युत उपकेंद्र अमहट से पोषित तीन फीडरों की बिजली बुधवार सुबह लगभग नौ बजे से गुल रही। बिजली की आपूर्ति बाधित होने से लगभग 10 हजार घरों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। विभाग का कहना था कि उपकेंद्र में लगे पॉवर ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए तीन फीडरों की आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी। पॉवर ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए उपकेंद्र के आवास विकास, कचहरी व जलकल फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह लगभग नौ बजे से ठप हो गई। इसके बाद उपकेंद्र के कंट्रोल रूम पर फोन कर व उपकेंद्र के व्हाटसएप ग्रुप पर मैसेज डालकर लोग जानकारी ले रहे थे। भीषण गर्मी व कुछ लोगों के घरों में पानी का संकट आ गया। घरों की पानी की टंकी खाली हो गई। विभाग की ओर से लोगों को बताया गया कि पॉवर ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम कराया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.