सुबह से छाए हैं बादल, गर्मी से राहत, बारिश के आसार
चंदौली, जुलाई 30 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में गुरुवार की सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं। बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को उमस और तेज गर्मी से राहत मिली। सुबह से धूप नहीं निकलने के कारण मौसम सुहाना बना रहा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बारिश होने के आसार से धान की रोपाई से किसानों को फायदा मिलेगा। खेतों की नमी बढ़ने के साथ धान सहित अन्य फसलों की बढ़वार में भी मदद मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी बढ़ने और बादलों की सक्रियता के चलते जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। दिनभर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों में जाने से बचने की अपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.