बलिया, मार्च 3 -- बलिया। बाजार में सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगने लगी थी। किराना और रंग-अबीर से लेकर कपड़ों और जूता-चप्पल की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। देर शाम तक बाजार में रौनक बनी रही। बिक्री बढ़ने से दुकानदार भी गदगद रहे। शहर के स्टेशन-चौक रोड, सिनेमा रोड, लोहापट्टी, गुदरी बाजार, कासिम बाजार, आर्यसमाज रोड आदि जगहों पर भीड़ के चलते लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। ग्रामीण इलाकों में तो गुरुवार से ही लोगों पर होली का खुमार चढ़ गया था। गुरुवार की रात को परम्परागत तरीके से मुहल्लों व गांवों में होलिका भी जलायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.