रांची, जनवरी 15 -- रांची पुलिस की टीम गुरुवार को मारपीट के मामले की जांच करने के लिए ईडी कार्यालय पहुंची। डीसीपी संजीव मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ईडी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरा से घटना का फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि इस क्रम में पुलिस की टीम ईडी के सहायक निदेशक और सहायक से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि पेयजल विभाग के पूर्व अनुबंधकर्मी संतोष कुमार ने ईडी के सहायक निदेशक प्रतीक और सहायक शुभम के विरूद्ध एयरपोर्ट थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने उनके साथ मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बता दें कि संतोष पर 23 करोड़ के गबन का आरोप है। इस मामले में ईडी ने उसे जेल भी भेजा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.