महाराजगंज, मई 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बच्चों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस ने शुक्रवार की सुबह महराजगंज शहर सहित कई कस्बों में जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत स्कूली वाहनों की विशेष जांच की गई। पांच स्कूली वाहनों पर नियम विरुद्ध संचालन के कारण कार्रवाई की गई। स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है। विद्यालयी वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस की ओर से की गई चेकिंग के दौरान स्कूली बसों एवं अन्य वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की गहन जांच की गई।वाहन चालकों एवं प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि सभी स्कू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.